नाबालिग से अनाचार का फरार आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार

फरार आरोपियों के त्वरित निराकरण के लिए भिलाई नगर पुलिस की लगातार कार्रवाई

May 29, 2025 - 21:18
May 29, 2025 - 21:24
 0  11
नाबालिग से अनाचार का फरार आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार

भिलाई नगर, 29 मई 2025 

भिलाई नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह साल से फरार चल रहे एक नाबालिग से अनाचार के आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्ष दुबे पर 2019 में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था।

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भापुसे.) के निर्देशानुसार, जिले के लंबित अपराधों और फरार आरोपियों के त्वरित निराकरण के लिए भिलाई नगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

प्रार्थी ने 8 अगस्त 2019 को भिलाई नगर थाने में अपनी नाबालिग बेटी के 6 अगस्त 2019 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त कॉल डिटेल के आधार पर, पुलिस ने 27 सितंबर 2019 को नाबालिग को बरामद किया। नाबालिग के बयान के बाद, मामले में आरोपी हर्ष दुबे द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई, जिसके बाद प्रकरण में धारा 366, 376 भारतीय दंड संहिता और 3, 4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

आरोपी हर्ष दुबे 2019 से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की निरंतर पतासाजी के बाद, लगभग 6 साल बाद उसे रायपुर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस गिरफ्तारी से लंबित पड़े एक गंभीर मामले का निराकरण हुआ है, जो दुर्ग पुलिस की अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैl

For More Updates  Join Our Whatsapp Group

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0