नंदिनी नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने अपने हाथों में रखी शराब की शीशी और धारदार लोहे की वस्तु से उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं।

May 31, 2025 - 19:07
 0  8
नंदिनी नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 31 मई, 2025 

नंदिनी नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 30 मई, 2025 को रात करीब 8 बजे घटित हुई थी, जिसमें आरोपियों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला किया था।

प्रार्थी अर्जुन साहू, निवासी कोहडिया चौकी कंडरका थाना बेरला, ने 30 मई को शिकायत दर्ज कराई कि वे अपने दोस्त खिलावन पाठक (ग्राम गुधेली) को अपनी मोटरसाइकिल से उसके घर ग्राम मलपुरी कला छोड़ने जा रहे थे। मलपुरी कला चौक के आगे तालाब के पास खिलावन पाठक की जमीन पर वे आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय, मलपुरीकला बस्ती की ओर से भूपेंद्र धीवर, भोला धीवर, अजय देवदास और पीयूष यादव आए और उन्होंने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

जब प्रार्थी और खिलावन पाठक ने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उन्हें जान से मारने की नीयत से घातक हमला किया। आरोपियों ने अपने हाथों में रखी शराब की शीशी और धारदार लोहे की वस्तु से उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं।

शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में प्रयुक्त आलाजरप (हथियार) बरामद कराया, जिसे गवाहों के समक्ष जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 109 और 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दिनांक 31 मई, 2025 को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

भूपेंद्र धीवर पिता संतोष धीवर, उम्र 20 साल, निवासी भिंभौरी चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा दुर्ग (छ.ग.)

भोला धीवर पिता जंतराम धीवर, उम्र 19 साल, निवासी भिंभौरी चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा दुर्ग (छ.ग.)

अजय देवदास पिता पुरन लाल देवदास, उम्र 18 साल, ग्राम गुंधेली चौकी कंडरका, थाना बेरला, जिला बेमेतरा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0