बिलासपुर: रेलवे स्टेशन मैनेजर पर लगा रेप का आरोप, नर्स को पार्टी के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म

घटना के बाद मैनेजर ने महिला को अपनी कार में बिठाकर उसके घर तक छोड़ दिया और किसी को भी इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

May 31, 2025 - 13:38
 0  4
बिलासपुर: रेलवे स्टेशन मैनेजर पर लगा रेप का आरोप, नर्स को पार्टी के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर

एक निजी संस्थान में कार्यरत 29 वर्षीय विवाहित महिला नर्स ने रेलवे स्टेशन मैनेजर फिरतूराम पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के अनुसार, उनका संस्थान रेलवे से जुड़ा हुआ है, जिस कारण उनकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर भी लगती थी। इसी दौरान उनकी पहचान रेलवे के स्टेशन मैनेजर फिरतूराम पटेल से हुई। मैनेजर ने इसका फायदा उठाते हुए नर्स को कई बार पार्टी देने के लिए कहा।

बार-बार कहने पर महिला 17 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे ड्यूटी के समय मैनेजर के बताए स्थान पर स्थित घर चली गई। वहां खाने-पीने के बाद, मैनेजर ने उसे घर दिखाने के बहाने अपने बेडरूम में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इस घटना के बाद मैनेजर ने महिला को अपनी कार में बिठाकर उसके घर तक छोड़ दिया और किसी को भी इस घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने किसी तरह पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति और जेठ के साथ सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी मैनेजर को उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0