March 5, 2026
Ajit Pawar के अंतिम संस्कार में भी नहीं रुके चोर! 8000 जवानों की सुरक्षा के बीच 30 लाख के गहनों की चोरी…

Ajit Pawar के अंतिम संस्कार में भी नहीं रुके चोर! 8000 जवानों की सुरक्षा के बीच 30 लाख के गहनों की चोरी…

Feb 3, 2026

बारामती/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान बारामती में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ एक ओर लाखों लोग नम आँखों से अपने नेता को विदाई दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर शातिर चोरों ने इस गमगीन माहौल का फायदा उठाते हुए जमकर लूटपाट की। भारी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच चोरों ने करीब 15 लोगों के गले से सोने की चेन उड़ा दी, जिसकी कुल कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

8000 पुलिसकर्मी भी नहीं रोक पाए चोरी

अजित पवार के राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में सुरक्षा के लिए लगभग 8000 पुलिस जवान तैनात किए गए थे। इसके बावजूद इतने बड़े पैमाने पर हुई चोरी ने प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के गले से कीमती चेन झटक ली।

 

7 आरोपी गिरफ्तार, रंगे हाथों पकड़े गए चोर

चोरी की वारदात के दौरान ही कुछ सतर्क नागरिकों ने संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 20 लाख रुपये की कीमत का चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

प्लेन क्रैश में हुआ था निधन

बता दें कि 28 जनवरी को एक बेहद दुखद हादसे में अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था। वे बारामती में एक चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग के समय घना कोहरा और खराब दृश्यता (Visibility) के कारण उनका चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix