March 13, 2026
West Bengal  में ED की बड़ी कार्रवाई, कोयला और बालू तस्करी मामले में 9 ठिकानों पर मारा छापा

West Bengal  में ED की बड़ी कार्रवाई, कोयला और बालू तस्करी मामले में 9 ठिकानों पर मारा छापा

Feb 3, 2026

कोलकाता/दुर्गापुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 3 फरवरी 2026 की सुबह पश्चिम बंगाल में कोयला और अवैध बालू खनन मामले में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच एजेंसी की टीमों ने कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल और बर्द्धमान सहित कुल नौ महत्वपूर्ण स्थानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र तस्करी से अर्जित ‘काले धन’ के लेन-देन (Money Trail) की जांच करना है।

हवाला कनेक्शन की तलाश

ED को पुख्ता सबूत मिले हैं कि कोयला तस्करी से जो बड़ी रकम जुटाई गई, उसे ठिकाने लगाने के लिए ‘हवाला’ का सहारा लिया गया है। अधिकारी इसी वित्तीय ट्रेल को ट्रैक करने के लिए डिजिटल साक्ष्य, हार्ड ड्राइव और बैंक दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

 

बालू कारोबारियों पर भी कसा शिकंजा

कोयला तस्करी के साथ-साथ ED ने अवैध बालू खनन के नेटवर्क पर भी प्रहार किया है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप और आंबेडकर सरणी स्थित बालू कारोबारियों के आवासों पर दबिश दी गई। वैध टेंडर की आड़ में अजय और दामोदर नदी से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया। अधिकारियों को पता चला है कि एक ही चालान का बार-बार इस्तेमाल कर बालू की तस्करी की जा रही थी। बीरभूम के चालान दिखाकर बर्द्धमान जिले से बालू निकाली जा रही थी।

अकूत संपत्ति का खुलासा

जांच में यह बात सामने आई है कि इन कारोबारियों ने बहुत कम समय में अवैध गतिविधियों के जरिए करोड़ों की संपत्ति बना ली है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और बेनामी संपत्तियों के कागज जब्त किए जाने की खबर है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और कुछ बड़े नामों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix