
Raipur में पुलिस व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस कमिश्नर
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें आईजी स्तर के अफसरों से लेकर जिलों के एसपी शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि राजधानी रायपुर को अपना पहला पुलिस कमिश्नर मिल गया है। 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। यह बदलाव 23 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है।



रायपुर में लागू हुई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली
गृह विभाग ने बुधवार शाम को अधिसूचना जारी कर रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम (RDPCS – Raipur District Police Commissionerate System) लागू करने का ऐलान किया था। इस प्रणाली के तहत रायपुर शहर के 21 थाना क्षेत्रों को कमिश्नरी में शामिल किया गया है, जहां सीधे पुलिस कमिश्नर का नियंत्रण होगा। वहीं, रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के 12 थानों को अलग रखा गया है, जहां ग्रामीण एसपी की तैनाती रहेगी।

कमिश्नरी में शामिल प्रमुख थाने इस प्रकार हैं:
सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह।
ग्रामीण एसपी के अधीन रहने वाले थाने:
विधानसभा थाना, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के बाहर वाला क्षेत्र)।
यह व्यवस्था अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
तबादलों की प्रमुख सूची
सरकार ने कुल 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यहां प्रमुख बदलावों की सूची दी गई है:
- संजीव शुक्ला (IPS 2004) – पहले: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज; अब: पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय।
- राम गोपाल (IPS 2007) – पहले: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज; अब: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज।
- अभिषेक शांडिल्य (IPS 2007) – पहले: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज; अब: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज।
- बालाजी राव सोमावार (IPS 2007) – पहले: पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय रायपुर; अब: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज।
- अमित तुकाराम कांबले (IPS 2009) – पहले: पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर; अब: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय।
- लाल उमेद सिंह (IPS 2011) – पहले: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर; अब: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर।
- शशि मोहन सिंह (IPS 2012) – पहले: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर; अब: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़।
- दिव्यांग पटेल (IPS 2014) – पहले: पुलिस अधीक्षक, रायगढ़; अब: पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर।
- उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS 2020) – पहले: सेनानी, 14वीं वाहिनी, बालोद; अब: पुलिस उपायुक्त(मध्य), रायपुर नगरीय।
- संदीप पटेल (IPS 2020) – पहले: सेनानी, 16वीं वाहिनी, नारायणपुर; अब: पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय।
- मयंक गुर्जर (IPS 2020) – पहले: सेनानी, 15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा; अब: पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय।
- विकास कुमार (IPS 2020) – पहले: पुलिस अधीक्षक (SIB), पुलिस मुख्यालय रायपुर; अब: पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय।
- राजनाला स्मृतिक (IPS 2020) – पहले: पुलिस अधीक्षक (STF), बस्तर; अब: पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय।
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पहले: पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर; अब: पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण।
- ईशु अग्रवाल (IPS 2022) – पहले: नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक, रायपुर; अब पुलिस सहायक आयुक्त,आज़ाद चौक, रायपुर, नगरीय ।`
ये तबादले पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने के लिए किए गए हैं। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



