February 17, 2026
Raipur: WRS कॉलोनी चोरी का खुलासा

Raipur: WRS कॉलोनी चोरी का खुलासा

Jan 23, 2026

पड़ोसी ही निकला मुख्य आरोपी, दो युवक गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत WRS कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि पीड़ित का पड़ोसी ही चोरी का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घर खाली देख दिया चोरी को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी होरी पाल, निवासी WRS कॉलोनी खमतराई, ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 16 जनवरी 2026 को परिवार सहित अपने गृह ग्राम महासमुंद गया हुआ था। इसी दौरान 20 जनवरी को उसके पड़ोसी रवि स्वामी ने फोन कर सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है।
घर लौटने पर प्रार्थी ने देखा कि मुख्य दरवाजे और आलमारी के ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था तथा आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि गायब थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की। साथ ही आसपास के लोगों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। इसी दौरान पड़ोसी रवि स्वामी के बयान में लगातार विरोधाभास पाए गए, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

कड़ाई से पूछताछ करने पर रवि स्वामी ने अपने साथी राहुल ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। मामले में धारा 283 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  • रवि स्वामी, पिता कुमार स्वामी, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवनगर, WRS कॉलोनी, थाना खमतराई, रायपुर।
  • राहुल ध्रुव, पिता परशुराम ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवनगर, WRS कॉलोनी, थाना खमतराई, रायपुर।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix