March 7, 2026
Mahasamund: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पति और देवर ने मिलकर की युवक की हत्या

Mahasamund: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पति और देवर ने मिलकर की युवक की हत्या

Feb 5, 2026

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव में पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की डंडे और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से चल रहा था अवैध संबंध
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोसरंगी वार्ड नंबर-5 निवासी नकूल साहू (33) की पत्नी और 27 वर्षीय वाकेश साहू के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। वाकेश साहू मूल रूप से भाटापारा का रहने वाला था और अक्सर रात के समय छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आया करता था।

रंगे हाथ पकड़ने पर हुआ विवाद
मंगलवार 3 फरवरी की रात वाकेश साहू खाना खाने के बाद टहलने का बहाना बनाकर घर से निकला और देर रात नकूल के घर पहुंच गया। इसी दौरान नकूल साहू को इसकी भनक लग गई और उसने वाकेश को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

छोटे भाई के साथ मिलकर किया हमला
विवाद के दौरान नकूल का छोटा भाई निर्मल साहू (19) भी मौके पर पहुंच गया। गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने वाकेश के सिर पर डंडे और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटें लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण वाकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह घर के सामने मिला शव
बुधवार सुबह नकूल के घर के सामने वाकेश साहू का शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर खून के छींटे और टूटी हुई ईंटें बिखरी हुई थीं। मृतक के परिजनों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
घटना के बाद आरोपी नकूल साहू स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके छोटे भाई निर्मल साहू को भी हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix