
Kanker में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 32 घायल और 8 की हालत गंभीर
कांकेर, छत्तीसगढ़: आज यानी 29 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी सड़क हादसा खबर आई है। आमाबेड़ा बांध मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में 32 लोग घायल
इस हादसे में कुल 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर मरीजों को आगे रायपुर और कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया है और घटना की जांच जारी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
बताया जा रहा है कि यह बस बांदा से जगदलपुर की ओर जा रही थी तभी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



