February 10, 2026
रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया VIDEO, मुलाकात कक्ष में मोबाइल ले जाने पर उठे सवाल

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया VIDEO, मुलाकात कक्ष में मोबाइल ले जाने पर उठे सवाल

Jan 29, 2026

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड से जेल के मुलाकात कक्ष में मिलने पहुंची नजर आ रही है और उसने इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

‘मेरे जान का बर्थडे है, इसलिए मिलने आई हूं’

वायरल वीडियो में युवती कहती है कि आज उसके बॉयफ्रेंड का जन्मदिन है और वह उसी से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल आई है। वीडियो में वह भावुक अंदाज में यह भी कहती दिख रही है कि उसके लिए यह काफी तकलीफदेह है कि उसका साथी उसके साथ नहीं है, लेकिन जन्मदिन पर वह उससे मिलने जरूर आई है।


कैदी का नाम तारकेश्वर, मामला स्पष्ट नहीं

जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। हालांकि, तारकेश्वर किस मामले में जेल में बंद है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक सामने नहीं आई है। चर्चा है कि वह NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस) मामले में जेल में बंद हो सकता है।

जेल के बाहर और अंदर दोनों जगह बनाए गए वीडियो

बताया जा रहा है कि युवती ने पहले जेल परिसर के बाहर वीडियो रिकॉर्ड किया और इसके बाद मुलाकात कक्ष के भीतर भी मोबाइल से वीडियो बनाया। पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।


वायरल वीडियो का समय स्पष्ट नहीं

यह वीडियो कब का है, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, युवती ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक और वीडियो भी साझा किया है, जिसमें फिल्म खुदा गवाह का मशहूर गाना ‘तू ना जा मेरे बादशाह’ एडिट कर लगाया गया है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


जेल प्रशासन ने बनाई दूरी

मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर जेल प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जेल के भीतर मोबाइल कैसे पहुंचा और सुरक्षा जांच में चूक कैसे हुई।


👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix