February 2, 2026
Raipur में अब ‘फ्री पार्किंग’ खत्म: मल्टीलेवल पार्किंग पर लगेगा शुल्क, निगम ने शुरू की वसूली की तैयारी

Raipur में अब ‘फ्री पार्किंग’ खत्म: मल्टीलेवल पार्किंग पर लगेगा शुल्क, निगम ने शुरू की वसूली की तैयारी

Jan 21, 2026

रायपुर | राजधानी रायपुर में वाहन स्वामियों के लिए एक बड़ी खबर है। शहर की मल्टीलेवल पार्किंग में लंबे समय से मिल रही ‘मुफ्त पार्किंग’ की सुविधा अब समाप्त होने जा रही है। रायपुर नगर निगम ने सख्त निर्णय लेते हुए शहर के प्रमुख स्थानों और हाईटेक मल्टीलेवल पार्किंग में पार्किंग शुल्क वसूलने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग में अब जेब होगी ढीली

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के पास 26 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हाईटेक मल्टीलेवल पार्किंग में अब तक लोग मुफ्त में गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। नगर निगम के ताजा आदेश के बाद अब यहां निर्धारित शुल्क देना होगा। अपर आयुक्त ने इसके लिए बकायदा निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है, जो विभागीय तौर पर शुल्क वसूली शुरू करेंगे।

BPO स्टाफ को बड़ी राहत

निगम ने इस आदेश में एक विशेष वर्ग को छूट दी है। मल्टीलेवल पार्किंग में स्थित BPO सेंटर में काम करने वाले स्टाफ और वहां प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों (Trainees) के लिए पार्किंग की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क बनी रहेगी। इनके अलावा अन्य सभी सामान्य नागरिकों को शुल्क चुकाना होगा।

शहर के 4 अन्य स्थानों पर भी लगेगा टैक्स

नगर निगम ने केवल मल्टीलेवल पार्किंग ही नहीं, बल्कि शहर के 4 अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पार्किंग शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है। इन स्थानों पर भी निगम के कर्मचारी विभागीय तौर पर वसूली करेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश और लक्ष्य जारी कर दिए गए हैं।

महापौर का बयान: “जल्द होगा विधिवत ठेका”

इस मामले में महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया कि पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि काफी समय से पार्किंग नि:शुल्क चल रही थी, जिसे अब व्यवस्थित किया जा रहा है। फिलहाल निगम के कर्मचारी वसूली करेंगे, लेकिन जल्द ही पार्किंग का विधिवत ठेका (Tender) निकाला जाएगा, जिसके बाद ठेका एजेंसी शुल्क वसूली का कार्य संभालेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix