March 2, 2026
महासमुंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : 25 किलो गांजा जब्त, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : 25 किलो गांजा जब्त, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Feb 2, 2026

Anti Narcotics Task Force (एएनटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक की यह 27वीं कार्रवाई है, जिसमें 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

थाना कोमाखान क्षेत्र में कार्रवाई
एएनटीएफ को मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना मिलने पर दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना कोमाखान क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 25 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये है, बरामद किया गया।
4 अंतरराज्यीय तस्कर और मुख्य खरीददार गिरफ्तार
इस कार्रवाई में ओडिशा के बलांगीर जिले के 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही रायपुर निवासी मुख्य खरीददार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1.प्रशांत नंदा, पिता अंडरिया नंदा, निवासी रंगाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)
2.संजय नाग, पिता पार्थव नाग, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)
3.दीपक महानंद, पिता खुशीराम महानंद, जिला बलांगीर (ओडिशा)
4.शंकर हरपाल, पिता कंदन, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)
5.बंशी साहू, पिता प्रेमलाल साहू, निवासी शिवनगर शीतला मंदिर के पास, आजाद चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़) — मुख्य खरीददार
वाहन, नकदी और मोबाइल फोन जब्त
तस्करी में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (क्रमांक CG 10 AS 9099) को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों से नकद राशि और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B)(ii)(C) एवं 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नेटवर्क और फाइनेंशियल जांच जारी
पुलिस द्वारा इस मामले में एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। तस्करी से जुड़े सोर्स पॉइंट, डेस्टिनेशन पॉइंट, नेटवर्क, लेन-देन और संपत्तियों की पहचान कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix