
Durg : पुराने पैसों के विवाद में युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की मौत के मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

होटल में हुई थी मारपीट
मामला 24 जनवरी 2026 का है, जब दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में पुराने लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने ऋषि निर्मलकर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
25 जनवरी 2026 को थाना सुपेला से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के बयान और स्पर्श अस्पताल की डेथ समरी के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण हुई थी।
अपराध दर्ज कर शुरू की गई विवेचना
मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
फरार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा
घटना के बाद से फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। 2 फरवरी 2026 को सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर तीनों को भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1.प्रशांत राव (26 वर्ष), निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग – पूर्व में गिरफ्तार
2.लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18 वर्ष 04 माह), निवासी जयंती नगर, दुर्ग – पूर्व में गिरफ्तार
3.काके उर्फ हरविंदर सिंह (20 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, दुर्ग
4.मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19 वर्ष), निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग
5.अंकित झा (22 वर्ष), निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



