
Kanker : तेज रफ्तार का कहर, 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे
एनएच-30 पर स्कॉर्पियो–बोलेरो की जोरदार भिड़ंत
कांकेर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर दो बड़े सड़क हादसे सामने आए हैं। पहला हादसा नेशनल हाईवे-30 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने देर रात करीब 1:30 बजे हुआ, जहां स्कॉर्पियो और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 13 लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है, वहीं कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेलगरा में फल से भरा ट्रक पुल के नीचे पलटा
दूसरा हादसा कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलगरा में हुआ, जहां फलों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
कोरबा में कोयला लदा ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
इधर कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में भी एक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर में भरा कोयला सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन पर जा गिरा। राहत की बात यह रही कि पिकअप में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
कटघोरा के छिर्रा न्यायालय के पास हुए इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



