March 5, 2026
Dantewada: जादू-टोना के शक में हत्या, बुजुर्ग ने युवक को लकड़ी से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Dantewada: जादू-टोना के शक में हत्या, बुजुर्ग ने युवक को लकड़ी से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Jan 31, 2026

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांझीपारा मसेनार में जादू-टोना के शक और आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

जादू-टोना के शक में बढ़ा विवाद, युवक की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी की शाम करीब 6 बजे मृतक मुरहा अतरा और आरोपी भीमा अतरा (66 वर्ष) के बीच जादू-टोना को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने पास की बाड़ी से लकड़ी का टुकड़ा उठाकर मृतक के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

सिर पर वार से मौके पर मौत
लकड़ी से किए गए हमले में मुरहा अतरा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे गांव में तनाव और भय का माहौल बन गया।

परिजन की रिपोर्ट पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन अनिल अतरा की रिपोर्ट पर थाना भांसी में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विशेष टीम बनाकर की गई तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन और कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप बिसेन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी भीमा अतरा को मसेनार गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा बरामद कर जब्त किया गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय बचेली में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विवेचना पूरी कर जल्द चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix