February 10, 2026
Raipur पुलिस ने खमतराई में लूट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raipur पुलिस ने खमतराई में लूट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jan 31, 2026

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में 22 जनवरी 2026 को हुई लूट की वारदात का रायपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।

रात में पीछा कर की गई लूट की वारदात
पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद सिराज ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जनवरी की रात वह ग्राम चरौदा से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम धनेली के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। वाहन नहीं रोकने पर दोनों आरोपी एक्टिवा से उसका पीछा करते हुए बीरगांव स्थित अंडोर कंपनी तक पहुंच गए।

मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटी
रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने प्रार्थी को रोककर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसकी जेब में रखे दो मोबाइल फोन (सैमसंग और आईटेल) तथा ₹3,000 नगद लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹4,000 बताई गई।

केस दर्ज कर शुरू की गई जांच
प्रार्थी की शिकायत पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 40/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की।

सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से मिली सफलता
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों रविशंकर साहू और अनमोल साहू ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

लूटा गया सामान और वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹3,000 नगदी और दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। साथ ही लूट में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG-04-LZ-9546) भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
गिरफ्तार आरोपियों में रविशंकर साहू (32 वर्ष), निवासी सोनिया नगर, खमतराई और अनमोल साहू (22 वर्ष), मूल निवासी कारी कहरौद, जिला बलौदा बाजार शामिल हैं। अनमोल वर्तमान में खमतराई क्षेत्र में रह रहा था।

न्यायालय में पेश, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। बरामद मोबाइल और नगदी प्रार्थी को वापस सौंप दिए गए हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix