March 7, 2026
Durg : घरेलू कामकाज करने वाली महिला ने उड़ाए 20 लाख के गहने

Durg : घरेलू कामकाज करने वाली महिला ने उड़ाए 20 लाख के गहने

Feb 1, 2026

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर में चोरी के एक सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे से कम समय में सफल खुलासा करते हुए घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पुराने भरोसे का फायदा उठाकर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के आभूषण चोरी कर लिए थे।


प्रार्थी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
प्रार्थी राहुल जैन, निवासी HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर, दुर्ग ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-हीरे के कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य और CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदेही महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने चोरी करना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पूर्व में प्रार्थी के घर घरेलू कामकाज करती थी और उसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी से 20 लाख के गहने बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण बरामद कर विधिवत जप्त किए। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी का नाम कविता देशलहरे (36 वर्ष) है, जो स्टेशन मरोदा, थाना नेवई की निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले के अन्य पहलुओं पर पुलिस की विवेचना जारी है।

जप्त सामग्री का विवरण
•हीरे जड़ी सोने की चैन – 1 नग
•मंगलसूत्र – 2 नग
•नेकलेस – 1 नग
•कान के झुमके – 2 नग
•चांदी का करधन – 1 नग
•बड़ी पायल – 1 नग
•छोटी पायल – 1 नग
•बिछिया – 2 नग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix