February 17, 2026
सुपेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी

सुपेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी

Feb 1, 2026

सुपेला क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस एवं नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई विगत तीन सप्ताह से निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम जनता को राहत प्रदान करना है।


घड़ी चौक से गदा चौक तक हटाया गया अतिक्रमण

आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रातः घड़ी चौक, सुपेला से गदा चौक, सुपेला तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया। पुलिस और नगर पालिक निगम भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया गया।



संडे मार्केट क्षेत्र में सुबह से कार्रवाई

इसी क्रम में आज प्रातः 06:00 बजे से संडे मार्केट, सुपेला क्षेत्र में नगर पालिक निगम भिलाई की टीम के साथ पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मार्ग को पूर्णतः क्लियर कर दिया गया, जिससे आवागमन सुगम हो गया है।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई कार्यवाही

पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

अधिकारियों और कर्मचारियों की रही सक्रिय भूमिका

उक्त अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी; थाना सुपेला, थाना वैशाली नगर, थाना भिलाई भट्टी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, साथ ही नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व निरीक्षक एवं निगम अमले की सक्रिय और समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की आमजन से अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही वैधानिक कार्रवाई में सहयोग प्रदान करें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix