March 5, 2026
Durg में ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा: Mule अकाउंट से 12.78 लाख रुपये जमा, आरोपी गिरफ्तार

Durg में ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा: Mule अकाउंट से 12.78 लाख रुपये जमा, आरोपी गिरफ्तार

Jan 31, 2026

दुर्ग। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सुपेला थाना क्षेत्र में जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक खाते को म्यूल अकाउंट (Money Mule Account) के रूप में इस्तेमाल कर ठगी की रकम निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खाते में विभिन्न ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों से जुड़ी कुल ₹12,78,997 की अवैध धनराशि जमा पाई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

समन्वय पोर्टल से मिली सूचना पर कार्रवाई
मामले की जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई थी। पोर्टल पर म्यूल अकाउंट से जुड़े संदिग्ध लेन-देन की सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि यह खाता जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुपेला में खोला गया था। खाताधारक की पहचान मोहम्मद गुलाम अंसारी (36 वर्ष), निवासी वैशाली नगर, दुर्ग के रूप में हुई।

16 अक्टूबर 2024 से लगातार जमा करवाई रकम
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने 16 अक्टूबर 2024 से अपने खाते में ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम लगातार जमा करवाई। आरोपी ने छलपूर्वक और बेईमानी से अवैध धनलाभ अर्जित किया तथा इस रकम का उपयोग संपत्ति संवर्धन और निजी लाभ के लिए किया। ठग ऐसे म्यूल अकाउंट्स के जरिए अपनी पहचान छिपाकर अवैध धन का लेन-देन करते हैं।

मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 158/2026 दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 318(4) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मोहम्मद गुलाम अंसारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक पूरण दास साहू एवं अभय शुक्ला का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले से जुड़े अन्य लिंक और नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix