February 17, 2026
Surajpur में युवती की गला रेंतकर निर्मम हत्या, लव मैरिज विवाद में पति पर शक

Surajpur में युवती की गला रेंतकर निर्मम हत्या, लव मैरिज विवाद में पति पर शक

Jan 31, 2026

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे 26 वर्षीय युवती पिंकी सोलंकी का गला रेंतकर शव मिला। प्राथमिक जांच में धारदार हथियार से गले काटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मुख्य रूप से पति हेमंत कुमार उर्फ गोलू पर शक जता रही है।

लापता होने के एक दिन बाद मिला शव
जानकारी के अनुसार, पिंकी सोलंकी (26 वर्ष), निवासी ग्राम गांधीनगर, अंबिकापुर, 29 जनवरी दोपहर घर से निकली थीं और शाम तक वापस नहीं लौटीं। 30 जनवरी दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों को मोरभंज डेम के निकट जंगल में उनका शव पड़ा दिखा। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। SDOP अभिषेक पैकरा, थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का सहित पुलिसकर्मियों ने पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

लव मैरिज के बाद बढ़े झगड़े
पिंकी ने अपने पहले पति को छोड़कर करीब 7 साल की बेटी के साथ पटना पंडोपारा निवासी हेमंत कुमार उर्फ गोलू से लव मैरिज की थी। दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे, लेकिन लगातार आपसी विवाद और झगड़ों के कारण रिश्ते में कड़वाहट आ गई। पिंकी अपनी बेटी को लेकर किराए के मकान में अलग रहने लगी थीं।

पिंकी की छोटी बहन रिंकी पाटिल ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को पिंकी ने बेटी को उसके पास छोड़कर बाजार जाने का बहाना बनाया था। शाम तक वह वापस नहीं लौटीं, जिससे परिवार चिंतित हो गया। अगले दिन शव मिलने की खबर पर परिवार मौके पर पहुंचा और पहचान की। परिवार एवं ग्रामीणों का कहना है कि पिंकी और हेमंत के बीच रोजाना झगड़े होते थे। इसी रंजिश के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की जांच जारी, आरोपी की तलाश
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पिंकी के व्यक्तिगत जीवन, रिश्तों और पुरानी रंजिश शामिल हैं। फिलहाल हत्या का मुख्य कारण और आरोपी का पता लगाना प्राथमिक जांच का हिस्सा है। पिंकी की बेटी और परिवार के सदस्य पुलिस सुरक्षा में हैं।

घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीण पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़कर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत जयनगर थाने को सूचित करें।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix