March 6, 2026
राहुल गांधी मानहानि केस में बड़ा मोड़: सावरकर के पोते की याचिका खारिज, कोर्ट में पेश की गई CD निकली खाली

राहुल गांधी मानहानि केस में बड़ा मोड़: सावरकर के पोते की याचिका खारिज, कोर्ट में पेश की गई CD निकली खाली

Nov 30, 2025

पुणे। विनायक दामोदर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि केस में रविवार को बड़ा मोड़ आया। पुणे की एमपी-एमएलए अदालत ने वीडी सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर की दोनों याचिकाएं खारिज कर दी हैं, क्योंकि केस के आधार के तौर पर पेश की गई सीडी अदालत में चल ही नहीं पाई। जांच में वह पूरी तरह खाली निकली।

कोर्ट में पेश की गई CD में निकला ‘जीरो कंटेंट’

शिकायतकर्ता की ओर से दी गई उस सीडी में 2023 में लंदन में राहुल गांधी के कथित भाषण का वीडियो होने का दावा किया गया था। लेकिन जैसे ही अदालत ने इसे चलाने का आदेश दिया, सीडी में कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं मिली। अदालत ने स्पष्ट कहा कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई अतिरिक्त सीडी मौजूद नहीं है, इसलिए सत्यकी सावरकर की यूट्यूब वीडियो चलाने की याचिका भी खारिज की जाती है।

यूट्यूब वीडियो चलाने की मांग भी ठुकराई

सत्यकी सावरकर के वकील ने अदालत से यूट्यूब लिंक चलाने की अनुमति मांगी, जिसे राहुल गांधी के वकील ने सख्त आपत्ति के साथ चुनौती दी। अदालत ने कहा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65-बी के अंतर्गत कोई वैध डिजिटल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होने से यूआरएल या वेब लिंक को साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

खाली CD और ‘गायब’ अतिरिक्त CD पर जांच की मांग

अदालत के फैसले के बाद सत्यकी सावरकर के वकील ने ‘खाली सीडी’ और कथित अतिरिक्त सीडी के गायब होने की न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं, मामले की अगली सुनवाई की तारीख पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix