March 6, 2026
जबलपुर में बड़ा हादसा: डिंडोरी जा रही यात्री बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल

जबलपुर में बड़ा हादसा: डिंडोरी जा रही यात्री बस पलटी, 15 से अधिक यात्री घायल

Nov 30, 2025

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां जबलपुर से डिंडोरी जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत रांझी और ओएफके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला विक्टोरिया अस्पताल रेफर किया गया है।

यात्रियों में मची चीख-पुकार

बस (एमपी 20 पीए 0914) रांझी क्षेत्र को पार करके ओएफके अस्पताल के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी, जिसके चलते पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

सूचना मिलते ही रांझी और खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पतालों तक पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में हादसे की वजह वाहन की अधिक गति और चालक का नियंत्रण खोना सामने आया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix