
महासमुंद में ANTF की बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक और बड़ी सफलता मिली है। NDPS प्रकरण में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन करते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास में शामिल दो फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को कुचलने का किया था प्रयास
दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मारुति सुजुकी इको कार (क्रमांक MP05 ZE 8685) में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर नेशनल हाईवे पर पुलिस स्टाफ तैनात किया गया। संदेहास्पद वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि तेज रफ्तार में पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस की सतर्कता से जान बच गई, लेकिन आरोपी वाहन को अनियंत्रित कर पुलिस की गाड़ी से टकरा गए, जिससे पुलिस वाहन में भीषण आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
39.680 किलो गांजा जब्त, लाखों की संपत्ति सीज
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मौके से पुलिस ने—
•39.680 किलोग्राम गांजा
•अनुमानित कीमत ₹19 लाख 84 हजार
•परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी इको कार
•वाहन की कीमत ₹8 लाख
जब्त कर अपराध क्रमांक 19/26 के तहत मामला दर्ज किया।
टेक्निकल एनालिसिस से फरार आरोपी दबोचे गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए ANTF एवं थाना सांकरा पुलिस द्वारा टेक्निकल विश्लेषण, डाटा एनालिसिस और सूक्ष्म जांच की गई। इसके आधार पर दोनों फरार आरोपियों की पहचान कर मध्यप्रदेश जाकर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं
01. परिवहनकर्ता
•राकेश चौकसे, पिता तुलसीराम चौकसे
•उम्र: 32 वर्ष
02. फॉरवर्ड लिंक व वाहन स्वामी
•मोनू राय, पिता जगत सिंह
•उम्र: 34 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



