March 7, 2026
Jashpur:  एम्बुलेंस के लिए भटकते रहे परिजन, अंत में ‘चाट के ठेले’ पर लादकर बुजुर्ग महिला को पहुँचाया अस्पताल

Jashpur:  एम्बुलेंस के लिए भटकते रहे परिजन, अंत में ‘चाट के ठेले’ पर लादकर बुजुर्ग महिला को पहुँचाया अस्पताल

Feb 3, 2026

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। शहर के पुरानीटोली इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रजनी होता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब सरकारी सिस्टम (108 एम्बुलेंस) फेल हो गया, तो स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने सड़क किनारे खड़े एक ‘चाट के ठेले’ को ही एम्बुलेंस बना लिया और महिला को उस पर लिटाकर जिला अस्पताल पहुँचाया।

क्या है पूरा मामला?

बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती हैं। रविवार रात उन्हें सिर में तेज दर्द और उल्टियां होने लगीं। पड़ोसियों और स्थानीय युवाओं (वेद प्रकाश तिवारी, शंकर ताम्रकार व अन्य) ने मदद के लिए 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुँचा। महिला की हालत गिरती देख युवाओं ने देर न करते हुए हाथ ठेले का सहारा लिया और खुद धक्का लगाते हुए उन्हें अस्पताल ले गए।

प्रशासन की सफाई: ‘पिक ऑवर’ का दिया हवाला

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जीएस जात्रा ने सफाई देते हुए कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच की गई है। उन्होंने दावा किया कि “कभी-कभी पीक ऑवर में लाइन व्यस्त होने के कारण तकनीकी समस्या आ जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि एम्बुलेंस निकलने ही वाली थी कि ग्रामीण मरीज को लेकर खुद अस्पताल पहुँच गए।

वर्तमान स्थिति

पीड़ित महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर (BP) अचानक बढ़ गया था, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix