
Durg : पुरानी पैसों की वसूली को लेकर युवक की हत्या, दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार
दुर्ग। पुरानी रकम की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की मौत के मामले में सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रकरण के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में अब तक दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

होटल में हुई थी मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को थाना सुपेला से मर्ग क्रमांक 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस की डायरी प्राप्त हुई थी। मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर सामने आया कि होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी। मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ऋषि निर्मलकर की मौत हो गई।
हत्या का अपराध दर्ज, विवेचना शुरू
मामले में थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुख्य आरोपी प्रशांत राव गिरफ्तार
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी प्रशांत राव (26 वर्ष) निवासी ओम नगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरे आरोपी लक्की उर्फ किशन भी गिरफ्त में
विवेचना के दौरान आरोपी प्रशांत राव के मेमोरेंडम के आधार पर एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18 वर्ष 04 माह) निवासी जयंती नगर दुर्ग को पकड़ा। पूछताछ में उसने भी जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
1.प्रशांत राव (26 वर्ष)
2.लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18 वर्ष 04 माह)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



