February 15, 2026
रायगढ़ में माजदा–हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

रायगढ़ में माजदा–हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

Jan 29, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां माजदा और हाइवा वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में माजदा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।


बारात से लौटते वक्त छाल रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छाल रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा वाहन ने माजदा को जबरदस्त टक्कर मार दी।

 

चालक मनोज मिंज की मौके पर मौत

हादसे में माजदा चालक मनोज मिंज गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन में सवार निर्मल मिंज, जोसेफ सोरेंग और वालटन को मामूली चोटें आई हैं।

माजदा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हाइवा की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घरघोड़ा पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस ने किया पंचनामा, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचनामा किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

हाइवा चालक पर लापरवाही का आरोप

प्रारंभिक जांच में हाइवा चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix