March 4, 2026
Raipur : शहर की सड़कों पर अपराधियों में पुलिस का खौफ, लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और सख्त कार्रवाई

Raipur : शहर की सड़कों पर अपराधियों में पुलिस का खौफ, लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और सख्त कार्रवाई

Jan 28, 2026

रायपुर शहर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होते ही कानून-व्यवस्था में बड़ा और साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। एमजी रोड से लेकर शराब दुकानों, अहातों और मरीन ड्राइव तक शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा हो, जहां पुलिस की सख्त और सक्रिय मौजूदगी नजर न आ रही हो। लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है।


शाम ढलते ही सड़कों पर उतरती पुलिस, बदमाशों के छूटते हैं पसीने

शाम होते ही बाइकों पर सवार जवान अधिकारी, हाथों में डंडा लिए सड़कों पर निकलते हैं। यह नजारा अब रोजमर्रा का हो गया है। पुलिस की यह मुस्तैदी अच्छे-अच्छे बदमाशों के हौसले पस्त कर रही है और साफ संदेश दे रही है कि रायपुर में कानून से ऊपर कोई नहीं है।

 

असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, आम जनता में भरोसा

लगातार बढ़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई का सीधा असर असामाजिक तत्वों पर पड़ा है। नियमों की आड़ में शराब बेचने वाले कारोबारी हों या छोटे-बड़े अपराधी—शहर की सड़कें अब उनके लिए आसान नहीं रहीं। वहीं, आम जनता के बीच पुलिस को लेकर भरोसे का माहौल मजबूत हुआ है।

नाइटलाइफ और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा की भावना

पुलिस की सख्ती का सबसे बड़ा फायदा आम नागरिकों को मिल रहा है। परिवार के साथ नाइटलाइफ का आनंद लेने वाले लोग, मरीन ड्राइव पर टहलने वाले नागरिक, स्टेडियम और गार्डन के आसपास घूमने वाले युवा खुद को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

हर चौराहे पर पुलिस, डर नहीं बल्कि सुरक्षा की रोशनी

रात में बाहर निकलने वाले नागरिकों का कहना है कि पहले जहां अंधेरा होते ही सड़कें सुनसान हो जाती थीं, अब हर दूसरे-तीसरे चौराहे पर हथियारों से लैस पुलिसकर्मी नजर आते हैं। यह मौजूदगी लोगों के लिए डर नहीं, बल्कि सुरक्षा की एक नई रोशनी बनकर सामने आई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix