
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परिणाम घोषित, बस्तर रेंज के 1,592 पदों पर चयन
जगदलपुर। लंबे इंतज़ार के बाद बस्तर रेंज में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। आईजी बस्तर रेंज द्वारा अनुमोदित चयन एवं प्रतीक्षा सूची के अनुसार कुल 1,592 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस चयन सूची में 464 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जिससे महिला भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।
दो केंद्रों में हुई पूरी भर्ती प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ सरकार की मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को पुलिस मुख्यालय रायपुर ने जारी किया था। बस्तर रेंज में चयन प्रक्रिया को दो केंद्रों —
जगदलपुर (केंद्र-1): सुकमा, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा
कोंडागांव (केंद्र-2): नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर
— में संचालित किया गया।
कैसे हुई परीक्षा व चयन प्रक्रिया
दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक माप व PFT: 16 नवंबर 2024 से 18 जनवरी 2025
लिखित परीक्षा: 14 सितंबर 2025 (व्यापम, रायपुर)
ट्रेड टेस्ट (चालक व ट्रेड आरक्षक): 17–19 नवंबर 2025
जिलेवार चयनित पद
- नारायणपुर – 470
- बीजापुर – 337
- बस्तर – 334
- सुकमा – 128
- कांकेर – 125
- कोंडागांव – 103
- दंतेवाड़ा – 55
- साथ ही 91 पद मोटर वाहन चालक एवं अन्य ट्रेड आरक्षक के लिए भी भरे गए।

जनसेवा और सुरक्षा को मिलेगी मजबूती — IG बस्तर
आईजी सुंदरराज पट्टीलिंगम ने कहा कि चयन प्रक्रिया से बस्तर रेंज को नई ऊर्जा मिलेगी। नव-नियुक्त आरक्षकों की नियुक्ति से सातों जिलों में जनसेवा उन्मुख, संवेदनशील और पेशेवर पुलिसिंग को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
PDF रिजल्ट लिस्ट भी जारी
सभी जिलों की पूर्ण चयन सूची (PDF) आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



