
Jashpur सड़क हादसे का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार
जशपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रियाजुद्दीन (42 वर्ष), निवासी ग्राम भंडारों, थाना बरही, जिला हजारीबाग (झारखंड) के रूप में हुई है।

मुंबई से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था इंडस्ट्रियल पाइप
पूछताछ में चालक रियाजुद्दीन ने बताया कि वह मुंबई से लोहे और सीमेंट की इंडस्ट्रियल पाइप लोड कर पश्चिम बंगाल जा रहा था। उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम मामले की हर बारीकी की जांच कर रही है, ताकि मृतकों के परिजनों को न्याय मिल सके।

परिजनों में गुस्सा, इलाके में तनाव
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



