
Pakhanjoor: 50 लाख के इनामी नक्सली रामधेर ने साथियों संग किया आत्मसमर्पण
पखांजूर। उत्तर बस्तर में बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में सक्रिय सीसी मेंबर रामधेर ने अपने 50 नक्सली साथियों के साथ महला कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

लंबे समय से था सक्रिय नक्सली रामधेर
जानकारी के मुताबिक, रामधेर लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा था। आत्मसमर्पण के दौरान सभी नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटकर समाज की सेवा करने की इच्छा जताई।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



