February 17, 2026
बलौदा बाजार:  हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत का माहौल 

बलौदा बाजार:  हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत का माहौल 

Oct 23, 2025

बलौदा बाजार। बारनवापारा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना हरदी गांव की है, जहां 68 वर्षीय बुजुर्ग कनकुराम खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान भटके हुए हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

28 हाथियों का दल कर रहा विचरण

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में क्षेत्र में करीब 28 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें से कुछ हाथी अक्सर अपने समूह से अलग होकर गांवों की ओर पहुंच जाते हैं और गुस्से में आकर लोगों व फसलों पर हमला कर देते हैं।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और रात के समय खेतों में अकेले न जाएं। विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix