
जूए के विवाद में युवक पर चाकू से हमला : गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बलरामपुर जिले के डुमरखी गांव में बुधवार रात जुए के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। 38 वर्षीय अनिल यादव पर सात से आठ बार चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले का आरोप प्रदीप पैकरा पर है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अनिल यादव को तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव देर रात अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



