
तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 06 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
तेलीबांधा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।
लंबे समय से फरार थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी मारपीट से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत फरार चल रहे थे। विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया।

स्थायी वारंटी
पुलिस द्वारा पकड़े गए स्थायी वारंटी निम्न हैं—
1.प्रिंस गोपाल उर्फ काउ, पिता सीनू गोपाल, उम्र 19 वर्ष
निवासी: देवारपारा, सुभाष नगर, थाना तेलीबांधा
2.सोमेश साहू, पिता परमेश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष
निवासी: श्याम नगर, तेलीबांधा
स्थायी पता: राई कोना, थाना सरशिव, जिला सारंगढ़
गिरफ्तार वारंटी
विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार अन्य वारंटी इस प्रकार हैं—
1.ढालेंद्र यदू उर्फ गुड्डू, पिता आत्माराम यादव, उम्र 33 वर्ष
निवासी: ब्रम्हदेव नगर, जैतखम्भ के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर
2.गणेश राव, पिता डी. निरंजन राव, उम्र 18 वर्ष
निवासी: जल विहार कॉलोनी, शुलम के पीछे, थाना तेलीबांधा
3.मनोज बाघमार, पिता आशिष बाघमार, उम्र 22 वर्ष
निवासी: जोरा, मोदी मेडिकल के सामने वाली गली, थाना तेलीबांधा, रायपुर
4.गौरव कुमार यादव, पिता स्व. राजेश यादव, उम्र 26 वर्ष
निवासी: मोदी मेडिकल के सामने, जोरा, थाना तेलीबांधा, रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



