
दुर्ग पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू, सभी अधिकारी–कर्मचारियों को कराया जा रहा प्रशिक्षण
दुर्ग। जिले में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए वार्षिक फायरिंग अभ्यास की शुरुआत एसटीएफ बघेरा में कर दी गई है। 28 नवंबर 2025 से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में यह प्रशिक्षण निरंतर रूप से कराया जा रहा है।

फायरिंग अभ्यास से जवानों का मनोबल होगा मजबूत
पुलिस विभाग के अनुसार, फायरिंग अभ्यास से न केवल तकनीकी दक्षता बढ़ती है, बल्कि जवानों का मनोबल भी मजबूत होता है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष जिले के 100 प्रतिशत अधिकारी एवं कर्मचारियों को फायरिंग प्रशिक्षण से गुजरने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में आधुनिक हथियारों के संचालन, सुरक्षा मानकों और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला पुलिस का कहना है कि यह अभ्यास बल की क्षमता वृद्धि और मैदान में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



