March 2, 2026
युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड: दुर्ग में दो गिरफ्तार

युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड: दुर्ग में दो गिरफ्तार

Jun 25, 2025

दुर्ग, 25 जून 2025:

दुर्ग जिले की खुर्सीपार और नंदिनी पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नंदिनी पुलिस ने एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि खुर्सीपार पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील वीडियो देखने और दिखाने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की।

नंदिनी में साइबर क्राइम पर पुलिस की कार्रवाई

नंदिनी थाना क्षेत्र में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में ग्राम बागडूमर निवासी केतू ठाकुर (31 वर्ष) और सोनू ठाकुर (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खुर्सीपार में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील वीडियो दिखाने वाला पकड़ा

खुर्सीपार पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि आईटीआई मैदान के पास एक व्यक्ति पेड़ के नीचे बैठकर अश्लील वीडियो देख रहा है और दूसरों को दिखा रहा है। पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम दिलावर हुसैन बताया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने व अन्य लोगों को दिखाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साइबर अपराध पर पुलिस की सख्ती

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर अपराध और अश्लील सामग्री के प्रसार पर रोकथाम के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इस तरह की घटनाओं से समाज में अशांति फैलती है और लोगों की निजता का हनन होता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLA


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix