
Korba : युवक से मारपीट और लूटपाट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। भारतमाता हाईवे पर दो दिन पहले एक युवक से मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

लड़की को लेकर विवाद, फिर मारपीट और लूट
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का युवक के साथ किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोका और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने उसकी जेब से 2,000 रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपियों ने घायल युवक को अधमरा हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने सूरज कुमार खुंटे, आकाश ज्वाला, आकाश लहरे और एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

घायल युवक का इलाज जारी
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का बयान भी दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



