
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, युवती के गर्भवती होने पर किया इंकार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शादी समारोह में हुई थी मुलाकात
मामला थाना धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24 मई 2025 को वह अपने रिश्तेदार के यहां बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा से हुई।

शादी का झांसा देकर किया शोषण
शादी समारोह के दौरान हुई जान-पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी बीच वीरेंद्र विश्वकर्मा ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने यह आश्वासन दिया कि वह जल्द ही शादी करेगा।
गर्भवती होने पर बदला रवैया
कुछ समय बाद जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी के इस रवैये से आहत होकर युवती ने धर्मजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर अपराध में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



