
नाचने के विवाद में युवक की हत्या: शोभायात्रा के दौरान चाकू से हमला, 3 नाबालिक के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान नाचने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर 3 आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत 3 नाबालिगों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना 18 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मोवा तालाब पार निवासी दिनेश निषाद (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर नाच रहा था। इसी दौरान बेस्ट च्वाइस मोवा के सामने धक्का लगने की बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गगन टोडर, तोरण मारकण्डे, राहुल भारती और अन्य साथियों ने जान से मारने की नीयत से दिनेश निषाद और उसके साथियों पर हमला कर दिया।
धारदार हथियार से किया गया हमला
आरोपियों ने अपने साथ लाए स्टील पाइप, कड़ा, हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से दिनेश निषाद के सीने और पीठ पर वार किया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 19 दिसंबर 2025 की सुबह उसकी मौत हो गई।
तेज कार्रवाई, आधा दर्जन गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटना स्थल निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने
- 3 आरोपियों
- विधि के साथ संघर्षरत 3 नाबालिगों
को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1 धारदार हथियार, 3 स्टील पाइप और 1 कड़ा भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ राहुल भारती (22 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती सतनामी मोहल्ला, मोवा
2️⃣ गगन टोडर (18 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती सतनामी पारा, मोवा
3️⃣ तोरण कुमार मारकण्डे (20 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती सतनामी पारा, मोवा
4️⃣ विधि के साथ संघर्षरत 3 नाबालिग
अपराध दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश
थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 357/2025 के तहत धारा 103, 190, 191 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



