
धारदार चापड़ लहराने वाला युवक गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायपुर: राजधानी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजा पात्रे (25 वर्ष), पिता संतोष पात्र, निवासी दुर्गा मंदिर के पास बंजारी नगर रावाभाठा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक दुर्गा मंदिर के पास बंजारी नगर रावाभाठा क्षेत्र में धारदार चापड़ लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना खमतराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी के कब्जे से मिला धारदार चापड़
पुलिस ने आरोपी से एक धारदार चापड़ जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 1155/25 दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



