March 3, 2026
56 लाख की ठेकेदारी रकम न मिलने से टूट गया युवक:  मालगाड़ी के सामने कूदा, गार्ड की सूझबूझ से बची जान

56 लाख की ठेकेदारी रकम न मिलने से टूट गया युवक:  मालगाड़ी के सामने कूदा, गार्ड की सूझबूझ से बची जान

Dec 17, 2025

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पैसों के लेन-देन से आहत एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मालगाड़ी के गार्ड की तत्परता और सूझबूझ से उसकी जान बच गई। फिलहाल घायल का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

घटना बेलसोंडा रेलवे ट्रैक की है, जहां बीती रात युवक ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

ठेकेदारी के 56 लाख रुपये को लेकर था तनाव

घायल युवक की पहचान लोकेश चन्द्राकर के रूप में हुई है। परिजनों ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि लोकेश को अविनाश चन्द्राकर से ठेकेदारी के काम के 56 लाख रुपये लेने थे, लेकिन लंबे समय से उसे टालमटोल किया जा रहा था।

मालगाड़ी के गार्ड ने दिखाई मानवता

घटना में युवक का एक हाथ कटकर अलग हो गया था। इसी दौरान मालगाड़ी के गार्ड मंटू कुमार ने तुरंत ट्रेन चालक को सूचना दी। इसके बाद मालगाड़ी को थोड़ा पीछे कराया गया और घायल युवक को गार्ड की केबिन में रखकर करीब 10 किलोमीटर दूर महासमुंद रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां युवक को रेलवे आरपीएफ के हवाले किया गया। जानकारी के मुताबिक, गार्ड मंटू कुमार की पोस्टिंग टिटलागढ़ में है और वह खाली मालगाड़ी लेकर टिटलागढ़ की ओर जा रहे थे।

पुलिस बोली– जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, अविनाश चन्द्राकर ठेकेदार है और लोकेश उसी के लाइसेंस पर पेटी ठेकेदार के रूप में कार्य करता था। भुगतान नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix