
यातायात पुलिस जिला Durg की कार्यवाही
खुर्सीपार क्षेत्र में आदेश की अवहेलना और गलत पार्किंग पर कार्रवाई
“ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत यातायात पुलिस, जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 18.08.2025 को भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह क्षेत्र शाम और रात्रि के समय अत्यधिक यातायात दबाव वाला होता है। इस दौरान हाईवे रोड के सर्विस लेन पर एक ट्रक खराब होने के कारण खड़ा था, जिसे हटाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच चार बसें सर्विस लेन में प्रवेश कर गईं, जिससे यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

उक्त बसों के विरुद्ध निम्नलिखित कार्रवाई की गई:
बस क्रमांक CG04 E 2247, वाहन स्वामी: अजय संघरव, आयु 40 वर्ष
बस क्रमांक CG07 CV 4612, वाहन स्वामी: ओमप्रकाश साहू, आयु 47 वर्ष
बस क्रमांक CG07 E 1125, वाहन स्वामी: प्रमोद पाल, आयु 48 वर्ष
बस क्रमांक CG07 E 0905, वाहन स्वामी: अमित सोनी, आयु 29 वर्ष
उपरोक्त चालकों द्वारा आदेश की अवहेलना, गलत पार्किंग और यातायात में बाधा उत्पन्न करने के लिए मोटरयान अधिनियम की धारा 179(1) एवं 122/177 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कुल ₹1800 समन शुल्क वसूल किया गया।
बस दुर्घटना के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही
इसी दिन सायंकाल बस क्रमांक CG07 E 4600, चालक मो. अजाद (पिता रसीद, आयु 34 वर्ष, निवासी तकियापारा) द्वारा कोसानाला हाईवे रोड पर एक व्यक्ति को ठोकर मारकर दुर्घटना कारित की गई। घटना के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका और वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस दल ने पीछा कर बस को खुर्सीपार चौक पर रोका। चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 184 एवं 179(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालयीन कार्यवाही के लिए भेजा गया।
यातायात पुलिस की ऑपरेशन सुरक्षा अभियान लगातार जारी
यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। यातायात पुलिस आमजन और वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें और दुर्घटना की स्थिति में मौके से न भागें। नियमों का पालन कर सभी मिलकर सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



