March 5, 2026
स्व सहायता समूहों के 20 लाख रुपये हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

स्व सहायता समूहों के 20 लाख रुपये हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

Nov 6, 2025

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने स्व सहायता समूहों के लगभग 20 लाख रुपये गबन करने के आरोप में ग्राम कोटनी निवासी मनीता निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामला तब सामने आया जब नव जागृति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष दिव्या साहू और अन्य समूह प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मनीता निषाद, जो समूह में सचिव थी, विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों से ली गई ऋण राशि को बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख लेती थी।

शिकायत के अनुसार, नव जागृति, उज्ज्वला, आस्था, राधे-राधे, साधना, प्रेरणा, प्रगति, नव अंजोर, जय मां शीतला और वैभव—कुल 19 महिला समूहों से लगभग 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रगति महिला समूह की अध्यक्ष ने अलग से शिकायत में 6 लाख रुपये की हेराफेरी की पुष्टि की।

ऐसे हुए मामले का खुलासा 

बैंक द्वारा आहरण राशि जमा न होने पर नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद पूरे गबन का खुलासा हुआ। ग्राम पंचायत की बैठक में आरोपी को समय देकर राशि वापस करने को कहा गया, लेकिन वह 4 मार्च 2024 को घर से फरार हो गई थी। दो प्रकरण—अपराध क्रमांक 532/2025 और 533/2025—पंजीबद्ध कर पुलिस ने मनीता निषाद (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix