
साउथ बिहार एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी, 2.40 लाख के आभूषण पार
रायगढ़। साउथ बिहार एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के बैग से करीब 2 लाख 40 हजार रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
जानकारी के अनुसार, गुड्डी भारती (35 वर्ष), निवासी कोतरारोड, अपने पति और परिवार के साथ छठ पूजा मनाने जहानाबाद गई थी। 10 नवंबर को वह पटना से रायगढ़ लौटने साउथ बिहार एक्सप्रेस के कोच ए-1 में बर्थ नंबर 25, 26 और 27 पर यात्रा कर रही थी। 11 नवंबर की मध्यरात्रि में उसकी नींद खुली तो उसने पाया कि सिरहाने रखा बैग गायब है। तत्काल उसने आस-पास खोजबीन की और ट्रेन में मौजूद टीटीई को जानकारी दी।

आसनसोल स्टेशन पहुंचने पर उसने आरपीएफ को भी इसकी सूचना दी, लेकिन बैग का कहीं पता नहीं चला। रायगढ़ पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
चोरी हुआ सामान
पीड़िता के अनुसार, बैग में सोने का झुमका, मांग टीका, नथिया, दो लॉकेट, मंगलसूत्र और करीब 2 हजार रुपये नकद थे। चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



