
महिला DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, अधिकारी ने सभी आरोपों को बताया निराधार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह आरोप रायपुर निवासी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन ने लगाए हैं। आरोपों के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
ये है मामला
दीपक टंडन का दावा है कि उनकी शादी 2011 में हुई थी और 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध करीब चार साल तक चले। आरोप है कि इस दौरान डीएसपी ने उनसे लगातार पैसों की मांग की और वे अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक दे चुके हैं। वहीं दीपक की पत्नी बरखा ने भी आरोप लगाया कि उसके पति देर रात 3 बजे तक डीएसपी से वीडियो कॉल पर बात करते थे।

बरखा का कहना है कि डीएसपी ने उस पर भी दबाव बनाकर 45 लाख रुपये का चेक लिया और रकम निकलवाने के बाद उल्टा उन्हीं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। दंपति ने अपने दावों के समर्थन में कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।
DSP का पक्ष
डीएसपी कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है और कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। अधिकारी ने कहा कि तथ्य सामने आने पर सच सबके सामने होगा। यह पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



