
त्रिनयन और सशक्त ऐप की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार मोटरसाइकिल के साथ चोर को किया गिरफ्तार
दुर्ग। सुपेला पुलिस ने तकनीक का उपयोग करते हुए चोरी के प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की है। त्रिनयन एवं सशक्त ऐप की मदद से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी अन्य चोरी के मामलों में भी संलिप्त पाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 27 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-05-AC-4637) को एयरटेल कंपनी सुपेला, आकाश गंगा क्षेत्र के पास से अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया। मामले में थाना सुपेला में धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
त्रिनयन एवं सशक्त ऐप से मिली सफलता
विवेचना के दौरान पुलिस ने त्रिनयन एवं सशक्त ऐप से जुड़े सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। घटना स्थल के आसपास के कैमरों की सहायता से पुलिस ने एक संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली और कुल 4 मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी दी।

बरामद वाहन—
1. एचएफ डिलक्स CG-05-AC-4637
2. CG-07-CT-4475
3. CG-07-AL-2098
4. CG-07-LF-7998
गिरफ्तार आरोपी
एम. देवा रेड्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर-05, भिलाई नगर। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। जांच एवं कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्र.आर. नवीन सिंह, प्र.आर. सुबोध पांडेय एवं आरक्षक मनोज सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



