February 1, 2026
Winter 2024: कड़ाके की ठंड की शुरुआत, 12 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा, दिसंबर की शुरुआत होगी ठिठुरन से

Winter 2024: कड़ाके की ठंड की शुरुआत, 12 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा, दिसंबर की शुरुआत होगी ठिठुरन से

Nov 27, 2024

दुर्ग जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सोमवार को रात न्यूनतम तापमान बड़ी गिरावट के बाद 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के करीब 2.30 बजे न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री भी दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। इस तरह दिसंबर की शुरुआत जोरदार ठंड से होने की संभावना बन रही है।

उत्तर-पूर्व से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा लगातार प्रदेश में दाखिल हो रही है। साथ ही वातावरण में फैली नमी का ग्राफ भी नीचे आ रहा है। फिलहाल जिले का मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे सोमवार को दोपहर 12 बजे तक भी सूरज बादलों में छिपा रहा और ठंडी हवाएं चलती रही।

इससे दिन का तापमान भी कम हो गया। सोमवार को दिन का अधिकतम पारा 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, साथ ही हवा की नमी भी 16 फीसदी और घट गई।

गर्म कपड़ों का बाजार सजा

ठंड की आमद के साथ ही दुर्ग-भिलाई में गर्म कपड़ों का बाजार सजकर तैयार हो गया है। भिलाई में पॉवर हाऊस अंडरब्रिज के पास तिब्बत बाजार लगाया गया है। वहीं सेक्टर-6 में भी तिब्बत, लुधियान से आए कारोबारियों ने अपनी वूलन कपड़ों की दुकानें सजा ली हैं। इसी तरह दुर्ग में राजेंद्र प्रसाद चौक पर दुकानें लग गई हैं। पिछली बार दुर्ग जिले में ठंडक बेहद कम थी, जिस वजह से बाहर से आए दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें ध्यान

शहर के एमडी मेडिसिन डॉ. सुधीर गांगेय ने बताया कि सर्दियों के सीजन की शुरुआत होने के साथ ही मौसम में बड़े बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्ग सबसे पहले बदलते मौसम से बीमार पड़ते हैं। नवजात शिशु के साथ सभी उम्र के बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उनको पहनाए जा रहे गर्म कपड़ाें के भीतर एक एक्स्ट्रा लेयर जरूर पहनाएं। बुजुर्गाें के लिए भी यही नियम उन्हें सर्दियों से बचाएगा। बाहर जाने पर कानों को ढककर ही निकलें। छोटे बच्चों को हाथों में दस्ताने और पैरों में मोजे जरूर पहनाएं।

अब होगी कोहरे की शुरुआत

ठंड बढ़ने के साथ ही अब दिसंबर में गहरे कोहरे की शुरुआत होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने वेदर फोरकास्ट जारी कर बताया है कि 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक दिन का अधिकतम तापमान 29 नीचे के ऊपर नहीं जाएगा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। इस बीच सुबह के समय हल्का कोहरा भी बना रहेगा।

जानिए, कब कितना रहा न्यूनतम तापमान
2023 15.4
2022 12.2
2021 11.2
2020 10.9
2019 14.2
2018 11.1
2017 10.4
2016 14.8
2015 10.2
2014 10.9


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix