
WinZO ऐप पर ED की बड़ी कार्रवाई: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दो प्रमोटर गिरफ्तार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग एप WinZO से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सख्त कदम उठाते हुए कंपनी के दो प्रमोटरों पावन सिंह नंदा और सौम्या राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने दोनों से विस्तृत पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की पुष्टि की। एजेंसी का आरोप है कि WinZO Games Pvt. Ltd. ने वित्तीय नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है।
दिल्ली–गुरुग्राम में चार ठिकानों पर ED की छापेमारी
ED के बेंगलुरु जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 18 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक दिल्ली और गुरुग्राम में चार स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए गए।

मनी फ्लो और संदिग्ध लेनदेन की जांच
एजेंसी के अनुसार, WinZO ऐप के माध्यम से हुए लेनदेन में भारी गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं।
जांच में सामने आया कि:
एप के जरिए बड़े पैमाने पर संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए
धन को विभिन्न खातों में घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका
कंपनी के वित्तीय मॉडल में कई नियमों का उल्लंघन
इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ के बाद दोनों प्रमोटरों को गिरफ्तार किया गया।
- जांच एजेंसी ने कहा—कई नियमों का उल्लंघन
- ED का कहना है कि WinZO Games Pvt. Ltd. ने
- मनी लॉन्ड्रिंग निवारण कानून (PMLA)
- विदेशी मुद्रा लेनदेन संबंधित प्रावधान
वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े नियम का पालन नहीं किया।
अधिकारियों की मानें तो कंपनी की आर्थिक गतिविधियों में कई अनियमितताएँ और अस्पष्ट लेनदेन पाए गए हैं।
WinZO की भूमिका पर बढ़ी कानूनी गंभीरता
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि रियल मनी गेमिंग कंपनियों पर पहले भी कई बार नियम उल्लंघन के आरोप लग चुके हैं, लेकिन इस बार ED ने सीधे प्रमोटरों को गिरफ्तार कर कड़ा संदेश दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, अगर जांच में और ठोस सबूत मिलते हैं तो कंपनी और उससे जुड़े अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



