March 3, 2026
कोरबा में जंगली सुअर का आतंक: चौकीदार पर किया हमला, हालत गंभीर

कोरबा में जंगली सुअर का आतंक: चौकीदार पर किया हमला, हालत गंभीर

Dec 15, 2025

कोरबा। जिले में जंगली सुअर के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत दर्री सर्किल स्थित एसएलआरएम सेंटर (कचरा संग्रहण केंद्र) में तैनात एक चौकीदार पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कचरा केंद्र में बकरियों का एक झुंड घुस आया था, जिसे बाहर खदेड़ने के दौरान चौकीदार जंगल की ओर बढ़ा। इसी दौरान घात लगाए बैठे जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। चौकीदार ने साहस दिखाते हुए सुअर से मुकाबला किया और किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल की पहचान

घायल चौकीदार की पहचान दर्री के नगोईखार श्यामनगर निवासी 60 वर्षीय लोरिक लाल यादव के रूप में हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। विभाग की ओर से पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना तहसील कार्यालय के पीछे स्थित क्षेत्र में हुई, जहां पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix