
Janjgir-Champa: मड़वा पावर प्लांट परिसर में दिखा तेंदुए जैसा जंगली जानवर, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जांजगीर-चांपा। जिले के मड़वा पावर प्लांट परिसर में तेंदुए जैसे जंगली जानवर की हलचल से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को वॉच टॉवर नंबर 5 में तैनात गार्ड ने इस जंगली जानवर को देखा और उसका वीडियो भी बनाया।
अब तक जानवर का नहीं चला पता
गार्ड ने तुरंत प्लांट प्रबंधन और वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि अब तक जानवर का कोई पता नहीं चल सका है।

क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी
डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने बताया कि अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह तेंदुआ ही था या कोई अन्य वन्यजीव, लेकिन एहतियातन क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी और तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि जानवर की सही पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।
वन विभाग का बयान
तेंदुआ होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



