March 4, 2026
टंगिया से वार कर पत्नी को उतारा मौत  के घाट, 2 घंटे में हत्यारा आरोपी पति गिरफ्तार

टंगिया से वार कर पत्नी को उतारा मौत  के घाट, 2 घंटे में हत्यारा आरोपी पति गिरफ्तार

Jan 5, 2026

कसडोल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी की टंगिया के लकड़ी के बेठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के महज 2 घंटे के भीतर कसडोल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 की रात आरोपी मोतीलाल पारधी ने पत्नी मेहतरीन पारधी से किसी बात को लेकर विवाद किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर टंगिया के लकड़ी के बेठ से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही प्रार्थी राजेश पारधी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल थाना पुलिस तत्काल ग्राम टेमरी पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, अहम साक्ष्य जुटाए गए और ग्रामीणों से पूछताछ की गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी मोतीलाल पारधी ने लड़ाई-झगड़े के दौरान गुस्से में आकर पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: मोतीलाल पारधी
  • उम्र: 62 वर्ष
  • निवासी: ग्राम टेमरी, थाना कसडोल

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix